भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है...पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार शाम 5 बजे नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया है...जिसमें भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा सकता है...वहीं रविवार को पाकिस्तान में सर्वदलीय बैठक भी हुई, जिसमें सेना की तैयारियों और कूटनीतिक हालात पर चर्चा की गई...
भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते इस तनाव को लेकर अब दुनिया की निगाहें अगली कार्रवाई पर टिकी हैं...क्या बातचीत से हल निकलेगा, या हालात और बिगड़ेंगे..यही सबसे बड़ा सवाल है...पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नई दरारें सामने आई हैं... इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं....भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार पूरी तरह से बंद कर दिया गया है,
दोनों देशों ने एक-दूसरे के लिए अपना एयरस्पेस सील कर दिया है और LoC पर लगातार गोलीबारी हो रही है....भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को भी सस्पेंड कर दिया है...जानकारी के मुताबिक, जम्मू के रामबन स्थित बागलिहार डैम से चिनाब नदी का पानी रोक दिया गया है, जबकि किशनगंगा प्रोजेक्ट के जरिए झेलम नदी पर भी नियंत्रण की योजना बनाई जा रही है...इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के स्थायी प्रतिनिधि इवानगेलोस सेकेरीस का बयान सामने आया है...उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द बैठक होनी चाहिए...उनका कहना है कि अगर इस बैठक में देर हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है....दूसरी ओर, एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी.... बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में सुरक्षा हालात और जवाबी रणनीति पर चर्चा की गई...पाकिस्तान भी सक्रिय हुआ है...
For more info: https://youtu.be/1RHzonBT3FU?si=NVLcPJf_X0kOdXuP


0 - Comments