भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विस्तृत चर्चा की.. प्रधानमंत्री ने सीमा पर ताजा हालात की जानकारी ली और अब तक की गई सैन्य तैयारियों पर अपडेट मांगा. इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था, सेना की तैनाती और जवाबी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से भी अलग-अलग बातचीत की। इन बैठकों में प्रधानमंत्री को पश्चिमी सीमा पर सैन्य कार्रवाई, एयर डिफेंस तंत्र और खुफिया इनपुट्स की जानकारी दी गई।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की उकसावे की कार्रवाई का जवाब कड़ा और संतुलित होना चाहिए...सरकार सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है और स्थिति से निपटने के लिए उच्च स्तर पर समन्वय बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में एक और उच्च स्तरीय बैठक हो सकती है जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी
For more info: https://youtu.be/hU6ALxNGR4k?si=XRHCb8WQvlqjvnFW


0 - Comments