Posted on: 2022-08-05 11:04:52
निशिकांत दुबे
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में एक बड़ा दावा कर दिया है। दुबे ने कहा कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है, झारखंड के 1800 स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने कहा, इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कराई जानी चाहिए। दुबे ने लोकसभा में कहा की झारखंड में इस्लामीकरण हो रहा है। राज्य के कुछ जनपदों में जनसंख्या का संतुलन भी बदल गया है, ऐसा इसलिए हो रहा है क्यूंकि बांग्लादेश पास में ही है। दुबे ने कहा कि अचानक से देखने में आया है कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया और दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य बहुत ज्यादा पिछड़ा हुआ है। सिन्हा ने कहा की राज्य नागरिकों को अनुसंधान, अवसर और कौशल विकास मुहैया कराने में विफल रहा है। झारखंड में सिर्फ सात से आठ नए स्टार्ट-अप ही अभी तक पंजीकृत हुए हैं।
यह भी पढ़ें
Edited By: Ekagra Gupta
2 - Comments
Great story, I love it
Entertainment news is best on your channel Good!