3 डिग्री से नीचे पहुंचा दिल्ली का पारा, दर्ज की गई सबसे सर्द सुबह


दिल्ली में दर्ज की गई सबसे सर्द सुबह

दिल्ली में दर्ज की गई सबसे सर्द सुबह



By Ekagra Gupta Posted on: 05/01/2023

दिल्ली-NCR में ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है, घने कोहरे ने जहां सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया है वहीं उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं बात करें गुरुवार की तब दिल्ली में गुरुवार को सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार का दिन दिल्ली के लिए इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके साथ ही ठंड ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पूर्व में 1 जनवरी 2020 को सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी

दिल्ली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, तेजी से बढ़ती ठंड की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया जा रहा है, जिसकी वजह से 6 और 7 जनवरी को सर्दी का सितम और देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तब सफदरजंग का न्यूनतम तापमान आज 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं लोधी रोड में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर

कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई है। बात करें रेलवे की तब बढ़ते कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं फ्लाइट्स को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है।