Delhi News : डेंगू और मलेरिया से सुरक्षित नहीं है दिल्ली के सभी स्कूल, नगर निगम की ओर से चलेगा अभियान, 47 स्कूलों को भेजा नोटिस


Delhi News

Delhi News



By SAKSHI Posted on: 21/05/2023

देश की राजधानी दिल्ली में हर  साल डेंगू को कम करने के लिए दिल्ली नगर निगम सभी स्कूलों में अभियान चलाती है, तो वहीं, नगर निगम ने शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अभियान  शुरु करने जा रही है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और अन्य तरह के शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर वहां पर डेंगू-मलेरिया को रोकने के लिए अधिकारियों को कर्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए है, दिल्ली सरकार और नगर निगम और निजी स्कूलों का निरीक्षण कर अभियान शुरू करने वाली है। 

नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी

निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निगम और दिल्ली सरकार के सभी स्कूल वैसे तो बंद हो गए है, लेकिन स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर हमने विशेष जांच अभियान शुरू किया है इसके तहत कई जगह पर मच्छरों के पनपने के लिए उपयोगी माहौल पाया गया है तो वहां पर चेतावनी दी गई है। जहां पर गंभीर लापरवाही है और मच्छरों का प्रजनन बड़ी मात्रा में हो रहा था, वहां पर नोटिस जारी किए गए हैं और 47 स्कूलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

इन स्कूलों में मिले मच्छर और प्रशासन की ओर से लापरवाहींं

दिल्ली के इन स्कूलों मे गंभीर लापरवाही और मच्छरों का प्रजनन पाया गया है इसके लिए सरकार की ओर लगातार कोशिश की जा रहीं है। उसमें गंगा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-21 रोहिणी (पूठखुर्द), गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल (मुखर्जी नगर), मोंट फोर्ट स्कूल अशोक विहार फेस-1 (अशोक विहार), जाकिर हुसैन कालेज (चांदनी महल), डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7, रोहिणी (रोहिणी एफ), सचदेवा पब्लिक स्कूल सेकेंड 13 (रोहिणी ई), गुरु नानक पब्लिक स्कूल (शास्त्री पार्क), फ्रांसिस गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरियागंज (दरियागंज), लेडी इरविन प्राइमरी स्कूल (एंड्रयूजगंज), शैडली पब्लिक स्कूल (सुभाष नगर), होली कान्वेंट पब्लिक स्कूल (केशोपुर), कोलंबिया पब्लिक स्कूल (विकासपुरी), नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (मटियाला), डीपीएस सफदरजंग एन्क्लेव (ग्रीन पार्क), रामजस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-4 आरकेपुरम (मुनिरका), एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत (लाडो सराय) में मच्छर प्रजनन पाया गया। दिल्ली में मलेरिया के 17 और डेंगू के 65 व चिकनगुनिया के 4 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़े: