साइबर अपराध को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस चलाएगी जागरुकता अभियान


DELHI

DELHI



By SAKSHI Posted on: 18/03/2023

देश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से लोग परेशान है। ऐसे में लोगों को साइबर अपराध के बड़ते जाल में फंसने से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस जागरुकता अभियान चलाने वाली है। इस अभियान में दिल्ली पुलिस हरा रंग, ब्लू टिक की पहचान कराएगी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मी के फोन आने पर हरे रंग (ग्रीन बैज) में ब्लू टिक आएगा। दूसरी तरफ जालसाज का फोन आने पर मोबाइल पर फ्रॉड या स्पैम शब्द लिखा होगा। इससे आप जालसाजों की धोखेबाजी का शिकार होने से बच सकते हैं। 

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि पुलिस अभी तक के सभी जालसाजों के नंबर ट्रू कॉलर पर डालकर उनकी तालाशी में जुटी हैं। साइबर जालसाजी से लोगों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीको को बताकर उनकी मदद की जाएगी। 

नए नए तरीके खोज रहे हैं साइबर अपराधी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ पुलिस उपायुक्त प्रशांत प्रिया गौतम का कहना है कि वर्तमान में साइबर जालसाज करीब 13 तरीकों से लोगों ठग रहे हैं। इसमें सेक्सटॉर्शन ज्यादा प्रचलित है। साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके खोज रहे  हैं। जिससे लोग बिल्कुल परिचित नहीं होते हैं।

सभी 15 जिलों में चलाया जाएंगा जारुकता अभियान 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर अपराध के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली के 15 जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्पेशल सेल की आईएसएफओ के उपायुक्त प्रशांत गौतम व एसीपी एचएस रंधावा को सौंप दी गई हैं। दिल्ली में जगह-जगह वीडियो व मैसेज दिखाकर लोगों को जागरूकता अभियान चलाया जाएंगा। 

यह भी पढ़े;