Delhi weather Today : राजधानी में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज़, अगले एक हफ्तें तक बारिश का येलो अलर्ट 


Delhi weatherToday

Delhi weatherToday



By sakshi Dubey Posted on: 25/05/2023

देश की राजधानी दिल्ली में बीतें कुछ दिनों से सूरज की तपिश और गर्मी के भयवाह रुप से परेशान लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लोग दिन के समय बाहर जाने से कतराने लगता है। तो वहीं कल से दिल्ली के आस-पास के इलाको में मौसम का मिजाज़ एक बार फिर बदल चुका है। जिसकी वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बारिश को लेकर येलों अलर्ट जारी किया गया है। 

तापमान में कमी दर्ज की गई

मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी की बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो, अगले एक हफ्तें तक मौसम का मिजाज़ कुछ इसी तरह का रहने वाला है और आज सुबह से ही राजधानी में काले बादल छाए हुए है। 

आईएमडी के अनुसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार, आज राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश का अनुमान है। ऐसा माना जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है, उसके बाद से ही लगातार बारिश हो रही है। तो वहीं,  बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालु बारिश के बाद भी भारी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। 

अगले हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला 

वहीं आज के लिए मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, आईएमडी के अनुसार, राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर की प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। तो वहीं आज अधिकतम  तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से इस पूरे हफ्ते मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं 28 मई तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े: