राजधानी समेत अन्य राज्यों में तेजी से बढ़ रहे Eye flu मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी


Eye flu

Eye flu



By sakshi dubey Posted on: 27/07/2023

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बीतें कुछ दिन से बारिश और मौसम की वजह से आई फ्लू कंजेक्टिवाइटिस के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में भी कल 100 मामलों की पुष्टि हुई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं, पी.जी.आई. एडवांस आई सेंटर के एच.ओ.डी. डा. एस. एस. पांडव की मानें तो 3 दिन में वायरल के केस बढ़े हैं। बुधवार को ओ. पी. डी. में आई फ्लू के 100 केस आए है। डॉक्टर्स की मानें तो हर सीजन में केस देखे जाते हैं। लगभग 5 दिन के अंदर वायरल ठीक हो जाता है। 

 डॉक्टर्स की माने तो मौसम में आए अचानक बदलाव की वजह से ऐसा होना संभव 

डॉक्टर्स के अनुसार, मौसम में आए अचानक बदलाव और कभी तेज गर्मी, तो कभी बारिश के कारण ऐसा होना संभव है। हवा के साथ प्रदूषण और नमी से फंगल इन्फैक्शन की समस्याएं पैदा होती हैं सबसे ज्यादा आंखों से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं। फंगल इन्फैक्शन बढ़ने से आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। आई फ्लू होने पर जलन, दर्द और लालपन जैसी परेशानी होती है। जिसका कारण एलर्जिक रिएक्शन है। इसकी शुरुआत एक आंख से होती है लेकिन कुथ समय बाद दूसरी में भी हो जाता है। फ्लू आमतौर पर अपने आप ठीक हो जाता है पंरतु आंखों को साफ रखना बेहद जरुरी है।

आई फ्लू के बचाव और लक्षण 

  • आंखें लाल और जलन होना। चुभन और सूजन आना
  • पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना।
  • खुजली होना और पानी आना ।
  • बार-बार आंखों को न छुएं और साफ पानी से धोते रहें।
  • साफ करने के लिए टिश्यू पेपर
  • या साफ कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • मरीज से आई कॉन्टैक्ट न बनाएं।
  •  टी. वी. मोबाइल से दूरी बनाए ।
  • आंखों पर काला चस्मा पहनें।
  • डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

यह भी पढ़े: