पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर अस्पताल में भर्ती, बाथरूम में चक्कर आने पर गिरे


सतेंद्र जैन

सतेंद्र जैन



By MADHVI TANWAR Posted on: 25/05/2023

दिल्ली सरकार यानी की आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल प्रशासन ने आज DDU अस्पताल में भर्ती कराया है। सतेंद्र यादव तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से गिर गए थे। पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे जिसकी वजह से उन्हें कई गंभीर चोटे आई थीं। बीते एक हफ़्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 

पूर्व में भी करवाया था अस्पताल में भर्ती

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए। जेल प्रशासन ने उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में करीब 1 साल से जेल में बंद सत्येंद्र जैन को बीते एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, जैन को पहले भी रीढ़ की हड्डी में चोटें आने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

यह भी पढ़ें- 

Uttarakhand में आज बोर्ड के 10वीं और 12वीं का जारी होगा रिजल्ट, इस http://uaresult.nic.in लिंक पर क्लिक करके देखें अपने परिणाम