दिल्ली के मालवीय नगर में लड़की पर रॉड से हमला, मौके पर ही मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी 


मालवीय नगर

मालवीय नगर



By sakshi dubey Posted on: 28/07/2023

जहां एक ओर सरकार राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस विभाग को सचेत करती है। लेकिन फिर भी अपराध का ग्राफ कम होने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरबिंदो कॉलेज के बाहर लड़की पर रॉड से हमला किया गया। इस हमले में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस वारदात की जगह पहुंच गई है। हत्या में इस्तेमाल रॉड भी घटनास्थल पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या का आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है। साउथ डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि पार्क के अंदर ये घटना हुई है। मृतक कॉलेज की छात्रा थी। लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान है।

अरविंदो कॉलेज के बाहर हमला

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि अरविंदो कॉलेज के बाहर लड़की पर किसी शख्स ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस हमले के बाद लड़की बुरी तरह घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पुलिस को मिली थी कॉल

पुलिस को पीसीआर पर कॉल मिली थी कि अरविंदो कॉलेज के पार्क में एक लड़की लहूलुहान पड़ी है। पुलिस को मिली कॉल में बताया गया कि अरविंदो कॉलेज के बाहर किसी लड़की पर रॉड से हमला हुआ है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी।

आरोपी फरार

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि एक 25 साल की लड़की का शव दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के अरविंदो कॉलेज के पास पड़ा है। शव के पास ही एक लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपी शख्स फरार है।

यह भी पढ़े: