व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप डाउन
दुनियाभर में लोकप्रिय व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप लोगों के आम जीवन का अब बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। दूर-दराज क्षेत्रों में बैठे लोगों से आप इसके माध्यम से बातचीत कर सकते है। इसी कड़ी में बुधावार की आधी रात को व्हाट्सएप का सर्वर डाउन होने के कारण यूजर्स को मैसेज भेजने और दूसरे डिवासइस कनेक्ट होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
आंधे घंटे बाद सर्वर बहाल हुआ
मिली जानकारी के अनुसार, सर्वर लगभग 30 मिनट तक डाउन रहा। इस कारण लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। तो वहीं, व्हाट्सएप ने ट्वीट कर बताया कि 30 मिनट से सेवाएं बधित है। हम कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। यूजर्स ट्विटर पर भी व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत कर रहे थे। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए। आंधे घंटे के बाद लगभग सभी व्यवस्थाओं को बहाल किया गया।