राहुल गांधी का जनमदिन
प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे व भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के परपोते राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। कांग्रेस के बड़े चेहरों में से एक राहुल गांधी का नाम है। साल 1970 में आज के दिन ही उनका जन्म हुआ था। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों में काफी चर्चा में बने हुए है। उनका चर्चा में रहने का मुख्य विषय उनका बयान हो या फिर संसद की सदस्या गंवाने से संबंधित है। राजनीतिक क्षेत्र की बात करें तो, वह हमेशा केंद्र में बने रहते है। 4 बार सांसद बनने के बाद हाल ही में उन्हें अपनी संसद सदस्यता गंवानी पड़ी थी।
राहुल गांधी आज 53 वर्ष के हुए
आज राहुल गांधी 53 साल के हो गए है। जब देश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी तब उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला था। परंतु उनकी पार्टी उन्हें देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। तो वहीं, कभी मुखर्जी नगर में छात्रों में बातचीत करने पहुंचे थे। तो कभी पंजाब में ट्रक ड्राइवर के साथ बातचीत करते नजर आते है।
साल 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार साल 2004 में लोकसभा का चुनाव में अपने पिता राजीव गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी से लड़ा था। इस चुनाव में राहुल गांधी ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। लेकिन साल 2007 में राहुल गांधी को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। साथ ही उन्हें कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया। राहुल गांधी को भारतीय युवा कांग्रेस की छात्र इकाई का भी महासचिव भी बनाया गया था।
2009 में अमेठी से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़े राहुल गांधी
दरअसल, 2009 के आम चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़े थे और भारी मतों से जीतकर संसद पहुंचे थे। मुख्यतौर पर साल 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस ने यूपी में 21 लोकसभा सीटें जीती थी। पार्टी ने इसका श्रेय राहुल गांधी को दिया था। परंतु लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यूपीए ने 2009 में दोबारा केंद्र में अपनी सरकार बनाई थी। इसके बाद राहुल गांधी को मानव संसाधन विकास की स्थायी समिति का सदस्य निय़ुक्त किया गया था।