दिल्ली की गली में केरल स्टोरी का नजारा, कही लव जिहाद से जुड़ा हुआ तो नहीं है मामला? 


delhi news

delhi news



By sakshi Dubey Posted on: 30/05/2023

जहां एक ओर सरकार और पुलिस राजधानी दिल्ली में अपराधिक मामलों को कम करने के लिए हमेशा अलर्ट मोड़ पर रहती है। तो वहीं दूसरी तरफ अपराधिक घटनाओं का ग्राफ कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी से सामने आया है, जहां बीतें दो दिन पहले 16 साल की नाबालिग लड़की चाकू से 20 बार वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की छानबीन की गई जिसमें आरोपी का पहचान साहिल के रुप में की गई, वह एक एसी फ्रिज मैकेनिक है। साहिल ने साक्षी की हत्या कर उसके सर और चेहरे पर पत्थर से हमला किया था। पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

एक बार फिर हुई दिल्ली शर्मसार 

दिल्ली के शाहबाद डेरी में हुई इस घटना से एक बार फिर दिल्ली को शर्मसार कर दिया है और मानवता तार-तार हो गई। क्योकिं लोग सरेआम तमाशा देखते रहे परंतु किसी ने भी पीड़िता को बचाने के प्रयास नहीं करे है। इस घटना को लेकर सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है।दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इस बीच साक्षी की पोस्र्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, रिपोर्ट में कहा गया है कि साक्षी पर 16 बार चाकू से वार किया गया है। यह कहना गलत होगा कि उस पर 20 बार वार किया गया, पोस्र्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का भी बड़ा खुलासा किया गया है कि पत्थर से हमला करने के बाद साक्षी का सर फट गई थी। दरअसल, पुलिस साक्षी की पूरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है और छानबीन के अनुसार पता चला है कि साहिल पीड़िता साक्षी के साथ रिश्ते में था, हत्या करने से पहले उसकी साक्षी के साथ लड़ाई हुई थी। 

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा  ने दी जानकारी 

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने जानकारी देते हुए कहा कि साहिल और साक्षी दोनों रिश्ते में थे, शनिवार को किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर साहिल ने देर रात रविवार को वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, साक्षी के परिवार वालों ने रिश्ते की बात को गलत ठहरा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि साहिल मुस्लिम है तो वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। लेकिन कुछ लोग इसे लव जिहाद की संज्ञा दे रहे है। तो क्या वह साक्षी को भी मुस्लिम बनाना चाहता था। 

यह भी पढ़े: