DELHI
दिल्ली में आज सुबह से ही हल्की -हल्की बारिश हो रही हैं। दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बारिश की आशंका जताई थी। वो आज शनिवार को पूरी हुई दिल्ली के कई हिस्सों बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। दिल्ली के आस-पास के इलाको में भी बूंदाबांदी जारी हैं। बारिश होने से दिल्ली में ठंडी हवाएं चलाए रही हैं। 2 दिनों से सुबह के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह के समय फिर से लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा हैं। आज से लगभग 5 दिनों तक 2 डिग्री कम रहने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
आईएमडी ने जारी किया बारिश का पूर्वनुमान
आईएमडी (IMD) के अनुसार दिल्ली के दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई हैं। पालम, जाफराबाद, नजफगढ़, द्वारका, सफदरजंग, अलीपुर, रोहिणी, लोधी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत कुंज और आया नगर, मैदान गढ़ी इलाके में बारिश हुई है। फिलहाल, दिल्ली में 12 मार्च को मौसम का रिकॉर्ड तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया था। जो घटकर बुधवार को 33 के करीब आ गया था। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 33.9 दर्ज किया गया हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली समेत कई और राज्यों में बारिश में आज बारिश होगी। इसी के साथ यूपी में बारिश होने की उम्मीद है जिससे किसानो की फसल का अधिक नुकसाम होगा। और उनकी कई महीनो की मेहनत बारिश होने से खराब हो जाएगी।
यह भी पढ़े: