फरीदाबाद की रहने वाली महक जैन ने यूपीएससी में 17वीं रैंक हासिल कर किया कमाल




By 0 Posted on: 31/05/2022

:फरीदाबाद की रहने वाली महक जैन ने यूपीएससी में 17वीं रैंक हासिल कर ना केवल फरीदाबाद जिले का बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। महक जैन की उपलब्धि पर उनके घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि मोदी और मनोहर की शिक्षा नीति का परिणाम है कि आज बेटियां आगे निकल रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान साकार होता हुआ है।

  •  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने महक जैन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
  • इस मौके पर 17वीं रैंक हासिल करने वाली महक जैन ने कहा कि उनके परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि उन्होंने दो बार पहले भी ये एग्जाम दिया था लेकिन सफलता नहीं मिली। इसलिए तीसरी बार में अब सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कई बार शुरुआत में सफलता नहीं मिलती इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है। यदि ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे तो एक ना एक दिन सफलता जरुर मिलेगी।
  • वही यूपीएससी में  17 वी रेंक लेने वाली महक जैन ने भी युवाओं का संदेश दिया है कि वे अपने जीवन में जो लक्ष्य लेकर चलते हैं उसे पूरा करने के लिए घबराए नहीं बल्कि उससे दुगनी मेहनत कर आगे बढ़े तभी उनका सपना पूरा हो पाएगा।

   EDITED BY~ABHISHEK PANDEY