सुनील होलकर का हुआ देहांत, महज 40 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा


सुनील होलकर का  देहांत,

सुनील होलकर का देहांत,



By शुभम पाठक Posted on: 14/01/2023

टीवी जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी जगत के सबसे चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेम एक्टर सुनिल होलकर का देहांत हो गया। महज 40 वर्ष की उम्र में सुनिल होलकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसा माना जा रहा है कि सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उनका इलाज भी लगातार चल रहा था। मगर  अचानक सुनिल होलकर इस दुनिया से चले गए। इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था। इतनी कम उम्र में एक्टर के निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

सुनिल का सफर

अब बात अगर सुनील होलकर के एक्टिंग सफर की करें  तो होलकर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई वर्ष तक लगातार काम किया। सुनील को हमेशा से ही एक अच्छे एक्टर और कथावाचक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 12 से भी अधिक वर्षों तक थिएटर में भी काम किया। इतने संघर्ष के बाद महज 40 की उम्र में उनका यूं दुनिया छोड़ कर चले जाना कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

जानिए होलकर के परिवार और टीवी अवार्ड के बारे में

आपको बता दें कि होलकर के परिवार में उनकी माता, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। इसके अलावा उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन किया करते थे।

देहांत से पहले की ये बातें आपको चौका देंगी, जानिए क्या थी वो बातें

सुनील होलकर को अपनी मौत का आभास पहले हीं हो गया था। उन्होंने अपने एक दोस्त को आखिरी मैसेज भेजा था जिसमें होलकर ने अपने मृत्यु का जिक्र करते हुए कहा था कि वो सभी को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे और सबसे मिले प्यार के लिए धन्यवाद। साथ ही सुनील खुद से हुई गलतियों की माफी भी मांगना चाहते थे।