तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने पूरे किए 3500 एपिसोड्स


तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल को हुए 14 साल पुरे, फैंस खुश

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल को हुए 14 साल पुरे, फैंस खुश



By 0 Posted on: 03/07/2022

एक मशहूर हास्य सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 3500 एपिसोड्स पूरे कर लिए है, 14 सालो से चला आ रहा यह शो आज तक लोगो के बीच लोकप्रिय है| बच्चे, बूढ़े सभी उम्र के लोग इस शो को इतने सालो से देखते आ रहे है और यह इतना एंटरटेनिंग शो है की लोग इससे बोर भी नहीं होते और तो और कुछ फैंस तो इसके पुराने एपिसोड्स ऑन रिपीट भी देखते है| इस शो ने अपनी पॉपुलैरिटी अपने फैंस के बीच 14 साल तक बरकार रखी है, शो के निर्माता अपने फैंस से आशा करते हैं की आगे भी वह इसी तरह अपना प्यार उन्हें देते रहेंगे | 14 साल बीत जाने के बाद भी इस शो का क्रेज लोगो के बीच बना हुआ है| इसी क्रेज की बदौलत ही इस शो ने अब इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिए है| शो के फैंस शो के 3500 एपिसोड्स पूरे होने पर काफी ज्यादा खुश हैं, लेकिन उनके दिल में कुछ सवाल अभी भी है जिनका उनको इतने सालो के बाद भी जवाब नहीं मिला है|    

पत्रकार पोपटलाल जो अभी तक कर रहे अपनी शादी का इंतजार 

इस शो के मेन किरदार में से एक किरदार पत्रकार पोपटलाल को शो के स्टार्टिंग से ही सिंगल दिखाया गया है, इतने सालो के बाद भी उनकी शादी नहीं हुई| हालांकि शो में उनकी शादी कई बार होने के बाद टूट चुकी है तब कभी होने से पहले ही टूट जाती है, लेकिन उन्होंने अभी तक हार नहीं मानी| पत्रकार पोपटलाल को अपनी शादी की रट अभी तक लगी हुई है| जब जब पत्रकार पोपटलाल की शादी होनी होती है तब तब शो में कोई न कोई सस्पेंस आ जाता है और उनकी शादी टूट जाती है|  बात करें पोपटलाल के फैंस की तब उनके फैंस ने भी उनकी तरह हार नहीं मानी है, जितना इंतजर पोपटलाल को अपनी शादी का है उतना ही इंतजार उनके फैंस को भी है| 

फैंस को है जीव दयाबेन को देखने का इंतजार!

जीव दयाबेन, जो की दयाबेन और सुन्दर की माँ है,और वह अपने दामाद जेठालाल के अजीब ओ गरीब नाम रखती है और तो और गोकुलधाम वासियों को  कभी-कभी मुश्किलों में फसने पर अजीब ओ गरीब हल निकाल कर देती है| इतना सब कुछ करने के बाद भी आजतक किसी ने भी उनका चेहरा नहीं देखा अगर कुछ मिला है तो वह है सिर्फ और सिर्फ उनकी आवाज़, अभी तक उनकी आवाज़ ही सुनने के लिए मिली है|शो के फैंस को अब बेसब्री से इंतज़ार है की कब जीव दयाबेन का घूँघट उठे और फैंस को उनका चेहरा देखने को मिले| 

यह भी पढ़ें

 

Edited By: Muskan Gupta