Cinnamon Benefits : दालचीनी इन बीमारियों के लिए है रामबाण, जानिए इसके अनोखे फायदे


दालचीनी इन बीमारियों के लिए है रामबाण

दालचीनी इन बीमारियों के लिए है रामबाण



By Deepika Gupta Posted on: 14/02/2023

दालचीनी का उपयोग तो लगभग हर घर में मसाले के रूप में होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी के कई फायदे हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी इसका उपयोग फायदेमंद होता है। दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जिसका उपयोग दुनियाभर में किया जाता है। एक समय ऐसा भी था जब इसे करंसी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। बेहतरीन खुशबू और स्वाद वाला ये मसाला, खाने के साथ केक्स में भी डलता है। इसके पेड़ के तने की खाल निकालकर इसे धूप में सुखाया जाता है और फिर रोल कर दालचीनी स्टिक बनाई जाती है। तो आइए जानें इसे खाने के क्या फायदे होते हैं।

कैंसर से बचाव कर सकती है

शोध बताते हैं कि दालचीनी कैंसर से बचाने में भी सक्षम है। यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को कम करती है, रक्त वाहिकाओं में ट्यूमर का निर्माण सीमित करती है और कैंसर कोशिकाओं को मारती है।

ब्लड प्रेशर को मैनेज करती है

रिसर्च बताती है कि इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इस विषय में और शोध की भी ज़रूरत है।

वजन कम करने में भी मिल सकती है मदद 

दालचीनी और शहद के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके लिए गर्म पानी में दो चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर को मिलाएं और सुबह खाली पेट या सोते समय नियमित रूप से पिएं। इससे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है।

ये भी पढ़ें