ITBP जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम से इस वक़्त बड़ी खबर आ रही है, जहां पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके में ITBP के जवानों की बस खाई में गिर गई है। जानकारी के अनुसार बस में 39 जवान सवार थे जिसमें 37 जवान ITBP के तो 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे, सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 जवानों के शहीद होने की खबर है साथ ही काफी जवान घायल हैं, घायलों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। राहत बचाव कार्य को तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
Edited By: Ekagra Gupta