MP assembly election 2023: मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी, राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने किया ऐलान


Madhya pradesh assembly election 2023

Madhya pradesh assembly election 2023



By Vinit Mandrai Posted on: 04/02/2023

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टियां भी तैयारी में लग गई हैं. इस साल चुनाव में कुछ अलग होने वाला है, क्योकि इस बार कांग्रेस और भाजपा के आलावा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी नज़र आएगी। इसी सिलसिले में पार्टी के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक इन दिनों भोपाल में नज़र आ रहे हैं। शनिवार को उन्‍होंने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। प्रदेश की जनता चुनाव में बदलाव के लिए तैयार हो गई है। जनता अच्छे विकल्प को चुनने वाली हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस को प्रदेश में जनता ने पूरा अवसर दिया। कांग्रेस तो चुनाव के पहले या बाद में सेट होने के लिए आ जाती है। भाजपा येन-केन-प्रकारेण सरकार बनाने में लगी हुई है। अब हमारी विनती यह है कि एक मौका केजरीवाल को देना चाहिए। यदि काम न करें तो फिर मौका मत देना।

राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक- जनता करेगी फैसला

महामंत्री संदीप पाठक ने आगे कहा कि हम सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। जनता मिस काल करके हमसे जुड़ सकती है। निकाय चुनाव में जनता ने पार्टी को इंडीकेट कर दिया है। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने पर विचार किया जाएगा। जनता द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा और वही जिताएगी। हमारी क्या औकात हैं कि हम जनता के बिना जीत जाए। नई कार्यकारिणी डेढ़ से दो महीने में घोषित कर दी जाएगी। गांव गांव तक संगठन बनाए जाएंगे। हम उधार लेकर जनता को मुफ्त देंगे। एलआइसी-अडानी मामले में सरकार को कड़ी जांच करवानी चाहिए। ऐसा न हो कि लोग विदेश में भाग जाए। उचित समय पर पार्टी सीएम चेहरे का ऐलान कर देगी। निष्पक्ष छवि के हर व्यक्ति के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हुए हैं।

ये भी पढ़े: