Posted on: 2022-08-03 09:33:30
सांकेतिक चित्र: TV100
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जनपद के सिवनी मालवा से मॉब लिंचिंग की खबर सामने आई है। घटना मंगलवार देर रात की है, जब भीड़ ने गोवंश परिवहन के शक में तीन लोगों पर हमला कर दिया। तीनों व्यक्ति महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है साथ ही मॉब लिंचिंग के आरोपों से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती से एक ट्रक गोवंश लेकर जा रहा था, सिवनी मालवा के आगे एक गांव के पास 10-15 लोगों ने रात करीब एक बजे ट्रक को रुकवा दिया कर ट्रक में सवार तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। लोगों को शक था कि गायों का परिवहन अवैध तरीके से हो रहा है। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई और तीनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
ट्रक में थे 28 गौवंश
पुलिस के अनुसार जिस ट्रक को रोका गया था उसमें 28 गोवंश मिले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोवंश का परिवहन वैध तरीके से हो रहा था या अवैध तरीके से। पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू करदी है।
पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए मॉब लिंचिंग की बात से इनकार किया है। एहतियात के तौर पर ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे की है, ट्रक में अवैध रूप से गोवंश को ले जाया जा रहा था। वाहन में महाराष्ट्र के अमरावती के लोग थे, जिनके साथ 10 से 12 लोगों द्वारा मारपीट की गई जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पूरे मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है साथ ही अवैध रूप से गोवंश तस्करी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें
Edited By: Ekagra Gupta
2 - Comments
Great story, I love it
Entertainment news is best on your channel Good!