पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी
भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी और भूस्खलन ने वहां रहने वाले लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा दी है। और वहीं बात अगर मैदानो वाले क्षेत्र यानि समतल क्षेत्रों की करे तो ऐसे क्षेत्रों में बारिश के चलते से ठिठुरन लगातार बढ़ी रही है। मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों जैसे कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच ताबड़तोड़ तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
WEATHER UPDATE
क्या है भारत की राजधानी का हाल
बात अगर भारत की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों की करे तो रविवार की सुबह कोहरे के साथ हुई, लेकिन ढलते दिन के साथ धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी दिल्ली का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं बात अगर न्यूनतम तापमान की करे तो दिल्ली में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की या मध्यम दर्जें की बारिश होने की संभावना है।
जानिए इन राज्यों का भी हाल
अब बात अगर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश कि करे तो मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में भी 24 को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी भारत में 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि हो सकती है। वहीं देहरादून के विकासनगर में पहाड़ दरकने से जेपीआरआर मोटर मार्ग बंद हो गया और सैकड़ों वाहन फंस गए।