देश में बढ़ते कोरोना मामलों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, सरकार अर्लट


Covid

Covid



By VIDUSHI Posted on: 29/04/2023

देश में कोरोना के मामलों में अब तक स्थिरता नहीं आई है। कोरोना के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के दिलों में कोरोना का डर आज भी बना हुआ है। सरकार लोगों को हाथ सैनिटाइज़ करने और मास्क पहनने की सलाह दे रही है। सरकार कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चलिए जाने है देश के अलग अलग हिस्सों में होने वाले कोरोना का हाल। देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण के ऐक्टिव मामले 51,314 है और 5,31,508 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। अब तक पूरे देश में 220,66,63,094 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन डोज़ लग चुकी है।पिछले दिन के दौरान किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 1,94,134 थी।

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना के केसेस की गिनती में 426 की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में इस वक्त ऐक्टिव केसेस की संख्या 3,853 है किन्तु मृत लोगों की संख्या में 6 की बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते मृत लोगों की संख्या 26,626 हो गई है। लोगों के ठीक होने की संख्या 20,07,274 हो गई है 1,112 की बढ़त के साथ।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोरोना के केसेस की गिनती में 157 की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में इस वक्त ऐक्टिव केसेस की संख्या 4717 है किन्तु मृत लोगों की संख्या में 2 की बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते मृत लोगों की संख्या 1,48,513 हो गई है। लोगों के ठीक होने की संख्या 80,11,747 हो गई है 752 की बढ़त के साथ।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना के केसेस की गिनती में 311 की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में इस वक्त ऐक्टिव केसेस की संख्या 3,239 है किन्तु मृत लोगों की संख्या में 4 की बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते मृत लोगों की संख्या 23,680 हो गई है। लोगों के ठीक होने की संख्या 21,15,103 हो गई है 761 की बढ़त के साथ।

 

यह भी पढ़े