उत्तराखंड के औली में भारत-अमेरिका करेंगे संयुक्त युद्धाभ्यास


उत्तराखंड के औली में भारत-अमेरिका करेंगे संयुक्त युद्धाभ्यास

उत्तराखंड के औली में भारत-अमेरिका करेंगे संयुक्त युद्धाभ्यास



By Ved Bhadola Posted on: 27/10/2022

चीन को लद्दाख में घुसपैठ व विस्तारवादी मंसूबों से खबरदार करने के लिए अमेरिकी व भारत फौज उत्तराखंड के औली और बंगाल की खाड़ी में संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं। अमेरिकी व भारत 15 नवंबर से 2 दिसंबर तक अभ्यास करेंगे। 

चीन के साथ तनातनी के बीच युद्धाभ्यास
वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC पर चीन के साथ तनातनी के बीच अमेरिकी ने भारत समेत कई देशों के साथ बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास का फैसला किया है। उत्तराखंड के औली में भारत व अमेरिका के बीच जमीनी सैन्य अभ्यास होगा। यह वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में युद्धपोत, लड़ाकू विमान, पनडुब्बियां और हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे । इससे पहले भारत ने बंगाल की खाड़ी में सिंगापुर के साथ सैन्य अभ्यास शुरू किया। 

होगा मालाबार युद्ध का भी अभ्यास
इस बीच, 8 नवंबर से 18 नवंबर तक मालाबार युद्धाभ्यास भी होगा। इसमें क्वाड देशों भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की सेना शामिल होगी। दरअसल, भारत ने क्वाड देशों के साथ कई सैन्य अभ्यास की योजना बनाई है। इसमें मालाबार अभ्यास के अलावा चीन के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप अमेरिका के साथ ऊंचाई पर साझा अभ्यास शामिल है। 

राजस्थान में ऑस्ट्रा-हिंद अभ्यास
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेना भी पहली बार 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 'ऑस्ट्रा-हिंद' अभ्यास करेंगी। बता दें, चीन समूचे हिंद प्रशांत क्षेत्र में विस्तारवादी गतिविधियों में शामिल है। हाल ही में ताइवान को लेकर भी उसके मंसूबे सामने आए थे। भारत के लद्दाख तो भूटान के डोकलाम में उसने घुसपैठ का प्रयास किया थ। जिसका कड़ा प्रतिवाद करने पर वह नरम पड़ा। लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच दशकों बाद सैन्य टकराव हुआ थ। इसके बाद सैन्य वार्ता शुरू हुई