सावन महीने का चौथा सोमवार
हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। सावन का महीना शिव भगवान के लिए बहुत प्रिय माना जाता है। अगर हम सोमवार के दिन भगवान शिव और मां गोरी की अराधना करते है तो हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से शुरु हुई थी और समापन 31 अगस्त को होगा। 19 साल बाद अधिक महीने का सावन लगा है। आज सावना का चौथा सोमवार है लेकिन अधिक महीने का दूसरा सोमवार है।
शुभ योग में है सावन का चौथा सोमवार
सावन के चौथे सोमवार पर आज शुभ योग बन रहा है। इस दिन रवि योग सुबह 5 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 58 मिनट तक है। इसके अलावा विष्कम्भ योग सुबह से लेकर रात 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। फिर प्रीति योग शुरू हो जाएगा। रवि और प्रीति योग को बहुत शुभ माना जाता हैं।
शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए क्या चढ़ाए
शिव भगवान को प्रस्न्न करने के लिए सबसे पहले, गंगाजल,शुद्ध जल या कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। फिर चंदन का तिलक लगाएं अब अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग के पत्ते, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म, इत्र, शहद, फल आदि अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप दिखाकर शिव जी की आरती करें। इस दिन शिवजी के मंत्रों का जाप करना और शिव चालीसा का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती है
शिवजी के मंत्र
सावन के चौथे सोमवार पर पूजा में शिवजी के इन मंत्रों का जाप करने से अत्यधिक लाभ मिलेगा। इससे भगवान प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
-
ॐ नम: शिवाय
-
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
-
ॐ नमो भगवते रुद्राय
-
ॐ हं हं सह:
-
ॐ नमः शिवाय व्योमकेश्वराय
-
ॐ पार्वतीपतये नमः
-
ॐ नमः शिवाय गङ्गाधराय
-
ॐ नमः शिवाय शान्ताय