मौसम विभाग के द्वारा चक्रवती तूफान आने की संभावना को लेकर अलर्ट


Weather Update Today

Weather Update Today



By VIDUSHI Posted on: 07/05/2023

देश में बारिश के कारण लोगों को राहत मिली हुई है। लोग बारिश के मौसम का बड़े चाव से आनंद ले रहे है। दिल्ली,यूपी व बिहार में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी है। बारिश होने की संभावना अभी भी बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्र में भी बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण भारत में भी चक्रवात आने की आशंका जताई गई है।  

दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बरसात होने की उम्मीद है। तापमान 37 अधिकतम और 21 न्यूनतम  डिग्री रहने का अनुमान है। सोमवार से मौसम में गर्मी बढ़ेगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इन इलाकों में तूफान आने की आशंका

IMD ने दक्षिण भारत में चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। 8-12 मई तक बारिश होने की बात कही गई है। ओडिशा सरकार ने चक्रवात को लेकर 18 जिलों में जारी कर दिया गया है।  

यूपी- बिहार का मौसम

आज यूपी में बारिश होने की संभावना बहुत कम बताई जा रहा है। तापमान में गिरावट होने की बात भी कही गई है। बिहार में अगले 5 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में मौसम ठंडा बना रहेगा।

यह भी पढ़े