adani
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 मार्च) को शेयर बाजार में हुई बड़ी गिरावट। सेंसेक्स 547 अंक की गिरावट के साथ 59,259.83 पर खुला। निफ्टी 17,443.80 पर खुलते ही 138 अंक टूटकर गिरा ।खुलने के बाद बाजार की गिरावट बढ़ी और सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिरकर 58,950 के करीब ट्रेड कर रहा है।
अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में गिरावट
अडाणी ग्रुप के 10 में से केवल 3 शेयरों में तेजी है और 7 में गिरावट है। जब से हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आयी है तभी से ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5% से ज्यादा टूटा है। अडाणी पोर्ट्स में करीब 2% की गिरावट है। अडाणी पावर करीब 2% और अडाणी विल्मर 4.5% नीचे हैं। बड़ी बड़ी कम्पनिया आज लाल नज़र आयी और निफ़्टी फिर आज काफी भरी गिरावट में दिखा।
अडानी में भारी गिरावट से निफ़्टी भी लाल बंद हुआ
वहीं ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC में 1% से ज्यादा और अंबुजा में 2% की गिरावट है। मीडिया कंपनी एनडीटीवी का शेयर 4% टूटा है। बढ़ा वाले शेयरों में अडाणी ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी और टोटल गैस है। तीनों शेयर करीब 5% ऊपर है।भारती एयरटेल ही बढ़त है। टॉप लूजर्स की बात करें तो HDFC, LT, HDFC बैंक करीब 3% नीचे हैं। मार्किट ने आज इन्वेस्टर्स को भरी नुक्सान पहुंचाया और मार्किट सिडेवेस सिडेवेस होने की वजह से टाइम decay हुआ ।
यह भी पढ़े :
कीमतों में गिरावट से महाराष्ट्र के किसानों रो रहे हैं प्याज के आंसू... हो रही है परेशानी
पाकिस्तान की कंगाली के बाद Honda ने लिया बढ़ा फैसला, विदेशी निवेश रूकने से प्लॉंट पर लगाया ताला