Maharashtra: युवक गूगल पर बिना दर्द के आत्महत्या करने की प्रक्रिया कर रहा था सर्च, मुंबई पुलिस ने तुरंत किया उसका बचाव


Attempt suicide without pain !

Attempt suicide without pain !



By Vinit Mandrai Posted on: 17/02/2023

मुंबई का रहने वाला एक युवक गूगल पर सर्च कर रहा था कि बिना दर्द के आत्महत्या कैसे की जाती है? अमेरिका स्थित एजेंसी ने नई दिल्ली में इंटरपोल अधिकारी को इसके बारे में अलर्ट कर दिया है, जिन्होंने मुंबई पुलिस को इसके बारे में सूचना दी है। इस पर पुलिस ने युवक की जानकारी निकाली और उसे खुदकुशी करने से रोका। गूगल पर सर्च करने वाले 25 वर्षीय युवक के बारे में यूएस नेशनल सेंट्रल ब्यूरो-इंटरपोल ने जानकारी दी थी।

कैसे हुई युवक की पहचान?

मुंबई पुलिस ने आईपी एड्रेस और स्थान जैसी अहम सूचना के आधार पर युवक की पहचान की थी। युवक मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में काम करता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका न केवल आत्महत्या करने से बचाव किया बल्कि उसकी काउंसलिंग भी की थी। अधिकारी ने कहा कि युवक ने शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कर्जा लिया था। वह अपने घर के कर्ज की किश्त देने में भी असमर्थ था। इसलिए वह टेंशन में जिंदगी जी रहा था। इसी वजह से वह बिना दर्द के आत्महत्या के तरीके के बारे में ऑनलाइन खोज कर रहा था।

ये भी पढ़ें: