UPSC CSE Result 2022 : इशिता किशोर ने मेहनत के दम पर हासिल की पहली रेंक


UPSC CSE Result 2022

UPSC CSE Result 2022



By MADHVI TANWAR Posted on: 23/05/2023

देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा का  फाइनल रिजल्ट मंगलावार को जारी कर दिया गया है। अभियर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार भी लड़ियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मार ली है। इस बार 4 लड़कियों ने टॉप किया है। इसमें इशिता किशोर नाम की लड़की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गरिमा लोहिया दूसरे नम्बर पर रहीं। तो उमा हराथी एन तीसरे स्थान पर आई। इसी के साथ स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान प्राप्त किया तो मयूर हजारिका और गहना नव्या जेम्स ने पांचवा स्थान पर कब्जा जमाया। 

2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया

परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी होंगे। 30 जनवरी से लेकर अप्रैल में 118 दिनों तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू हुए। मुख्य परीक्षा में पास हुए तकरीबन 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी। 

इन क्षेत्रों को मिलते है अधिकारी

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

3 चरणों में होती है परीक्षा आयोजित

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 3 चरणों में प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार द्वारा आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन में मिले अंको के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है। 

क्या है अधिकारी क्षेत्र

यूपीएससी के अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा को आयोजित किया जाता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत इसकी स्थापना की गई। इसमें 1 अध्यक्ष और 10 अन्य सदस्य शामिल होते हैं, जिनकी तैनाती और पदच्युति राष्ट्रपति द्वारा होती है। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य 6 साल तक या फिर 65 साल की उम्र पूरी होने तक अपने पद के कर्तव्यों का पालन करते है। संविधान का अनुच्छेद 316 सदस्यों की नियुक्ति और उनके कार्यालय की अवधि से संबंधित है।

यहां देखें लिस्ट

ImageImageImageImageImage

यह भी पढ़ें-