क्या आप जानते हैं स्टूल में छेद क्यों होते हैं, जानिए इसके बारे में


क्या आप जानते हैं स्टूल में छेद क्यों होते हैं

क्या आप जानते हैं स्टूल में छेद क्यों होते हैं



By vanshika Posted on: 23/12/2022

 

बहुत सी चीजें हमारे आस-पास ऐसी मौजूद होती है, जिनको इस तरह से डिजाइन  किया जाता है जिससे हमारी दिक्कतें आसान बन जाएं। इस वजह से हम अपनी सहूलियत के लिए ऐसी चीजों को इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हमारा ध्यान इनकी बनावट पर कभी जाता ही नहीं है। अगर बात करें स्टूल की तो  स्टूल के बीच में छेद होता है।

लोग स्टूल का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन कभी आपने जानने की कोशिश की है कि स्टूल में छेद क्यों होते है? जानकारी के मुताबिक, कई लोगों को लगता है कि स्टूल में छेद इसलिए बनाए जाते है क्योंकि उसे उठाने में मदद मिलती है लेकिन आप गलत हैं।  

प्रेशर और वैक्यूम पास करने के लिए स्टूल में छेद बनाए जाते हैं। प्लास्टिक के स्टूल ज्यादा जगह नहीं लेते और एक के ऊपर एक रखे जा सकते हैं। इसलिए घरों में कम जगह की वजह से स्टूल रखे जाते हैं। ढेर सारे होकर भी स्टूल कम जगह में सिमट जाते हैं और इस्तेमाल के वक्त उन्हें अलग कर दिया जाता है।

अगर स्टूल में छेद नहीं होगा तो प्रेशर और वैक्यूम के चलते ये आपस में चिपक सकते हैं और फिर उन्हें अलग करना बहुत मुश्किल हो जाए। ये होल इनके बीच जगह बनाए रखने के लिए साथ ही उन्हें निकालने में आसानी के लिए बेहद जरूरी होते हैं।