कैसे हुई आम की उत्पत्ति, जानें इतिहास


कैसे हुई आम की उत्पत्ति

कैसे हुई आम की उत्पत्ति



By vanshika Posted on: 21/12/2022

फलों का राजा आम जो की बहुत स्वादिष्ट फल होता है उसे दूसरे शब्दों में मेंगीफेरा भी कहा जाता है। आमतौर पर आम बेहद पसंद करने वाला फल है. आम से कई चीजे बनाई जाती है जैसे कि अचार, मुरब्बा और जैम आदि। भारत में सबसे ज्यादा पाए जाने वाला फल आम के बारे में विशेषज्ञों का मन्ना है की आम की उत्पत्ति मलय प्रायदीप में हुई थी। एक लोककथा के मुताबिक, भगवान् हनुमान ने रावण के बगीचे से इस पेड़ के बीज लिए थे।

संस्कृत भाषा में इसे आम्रा कहा जाता है। इसी से हिंदी ,मराठी ,बंगाली ,मैथली, आदि भाषाओ में इसका नाम आम पड़ गया। और मलयालम में इसका नाम मात्र है। आम का पेड़ करीब 120 से 130 की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। उसकी जड़ गहरी मिट्टी में लगभग 20 फिट निचे चली जाती है। पेड़ की सदाबहार पत्तियों में एक विशिष्ट सुगंध होती है।

आम की करीब 1400 देशी जातीयां होती है। जैसे की दशहरी, हापुस, लंगड़ा, राजपुरी ,केसर , सपेता आदि। आमों के विभिन प्रकार के आकार को और उनके स्वाद को काफी अलग भी पाया जाता है। आम पाचन में मदद करता है, आम में कई गुण होते है, इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है, आम में विटामिन ए और विटामिन सी होते है जो साफ़ त्वचा के लिए फायेमंद होता है। ज्यादा आम खाने से पेट ख़राब और दस्त लग जाते है, शरीर पर फोड़े - फुंसी की समस्या हो जाती है, मोटापा बड़ जाता है।