भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण हरिद्वार से, नेतृत्व पूर्व करेगें सीएम हरीश रावत


Next phase of Bharat Jodo Yatra from Haridwar

Next phase of Bharat Jodo Yatra from Haridwar



By vanshika Posted on: 21/11/2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण हरिद्वार से शुरू होने जा रहा है। 22 नवंबर से शुरू होने जा रही इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व सीएम हरीश रावत करेगें। हरीश रावत के नेतृत्व में शुरू होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा में उत्तराखंड के तमाम ज्वलंत मुद्दों को शामिल किया गया है। 51 लोग हरीश रावत की यात्रा के दौरान उनके साथ रहेंगे। वहीं हर रोज कई लोग इस यात्रा में जुड़ेंगे। 
यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल सहित तमाम बड़े नेता शामिल रहेंगे। हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल ने प्रेस कर इस य़ात्रा की जानकारी दी। सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण पूर्व सीएम हरीश रावत की अगुवाई में हरिद्धार से मां गंगा के आशीर्वाद से शुरू होगा।