केदारनाथ धाम के पास खिसका बर्फ का पहाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर चोराबाड़ी से तीन किलोमीटर ऊपर बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना घटित हुई है। शनिवार सुबह छह बजे करीब हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ धाम के पास हिमस्खलन होने की यह घटना हुई। बता दें की अचानक से ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने घटित हुई पूरी घटना की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तब मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। कहा जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था जिस कारण बर्फ का गुबार उठा जो काफी दूर तक रहा। वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है, केदारनाथ में सबकुछ पूरी तरह से सामान्य है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में सब ठीक है, साथ ही मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य है।
23 सितंबर को भी हुआ था हिमस्खलन
बता दें कि अभी हाल ही में 23 सितंबर को भी मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल चोराबाड़ी से तीन किलोमीटर ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूट गया था। कहा जा रहा था कि इस ग्लेशियर पर ताज़ा बर्फ अधिक जमा हो गई थी जिस कारण यह ग्लेशियर टूट गया था। विशेषज्ञों की मानें तब उनका कहना था कि ये पाउडर ग्लेशियर है, इस तरह की घटनाओं को विशेषज्ञों ने सामान्य घटना बताया। राहत की बात यह थी कि इस घटना से भी आसपास के क्षेत्र में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें