कब लगानी चाहिए झाडू, न रखें झाड़ू को खड़ा करके


कब लगानी चाहिए झाडू

कब लगानी चाहिए झाडू



By vanshika Posted on: 15/12/2022

 

झाड़ू का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। झाडू मुख्य रूप से घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल की जाती है। झाड़ू घास, फाइबर, प्लास्टिक या सींख की बनी होती है। क्या आपको पता है कि घरों में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू आपके सुख और सौभाग्य से भी जुड़ी होती है।

मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का संबंध धन की देवी माता लक्ष्मी से होता है। बताया जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है, उसी घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।

बुधवार के दिन झाड़ू को न खरीदें। नई झाड़ू खरीदने के लिए शुभ दिन अमावस्या, मंगलवार, शनिवार तथा रविवार को माना जाता है। साथ ही कृष्ण पक्ष में झाड़ू खरीदना शुभ होता है।

बताया जाता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर के लोगों पर देवी मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में पुरानी झाड़ू को बदलकर नई झाड़ू इस्तेमाल करने के लिए शनिवार के दिन का चुनाव करना चाहिए. वहीं शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक मानी जाती है. इसलिए इस समय में झाड़ू कभी नहीं खरीदनी चाहिए।

कब लगानी चाहिए झाडू

शास्त्रों के मुताबिक, पूरे दिन चार समय झाड़ू लगानी चाहिए। कोशिश करें कि सुबह- सुबह झाड़ू लगाएं। घर में शाम ढलने पर झाड़ू न लगाएं। सूरज डूबने से पहले ही घर की साफ-सफाई कर लें।

न रखें झाड़ू को खड़ा करके

झाड़ू को खड़ा करके न रखें. झाड़ू को जमीन पर लिटाकर ही रखना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, खड़ी रखने से घर में दरिद्रता का वास होता है। वास्तु के मुताबिक, झाड़ू रखने की भी सही दिशा होती है।

झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इसे देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में रखने से भगवान का आगमन नहीं होता है।