up cm yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। प्रदेश के युवाओं को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभंव कोशिशे की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम योगी बेहतर सर्विलांस से इंसेफेलाइटिस नियंत्रित हुआ है। अन्य बीमारियों को भी उसी रणनीति पर नियंत्रित किया जाएगा। वह बुधवार को अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के साथ प्रदेश में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं को और अधिक जन उपयोगी बनाने के उद्देश्य से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रगाति की समीक्षा कर रहे थे।
केंद्रीय स्वास्थय और परिवार कल्याण मंत्री ने दी जानकारी
दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने आगे कहा कि प्रदेश में रोगो की स्थिति की जानकारी तथा रोकथाम हेतु प्रदेश सरकार ने यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल के रूप में एक भिनव प्रयोग किया है। भारत सरकार सितंबर से ‘आयुष्मान भव’ अभियान प्रारम्भ कर रही है। इसके तहत पक्के द्वार आयुष्मान 3.0 कार्यक्रम होगा। जो गांव पूरी तरह संतृप्त हो जाएगा। उसे ‘आयुष्मान ग्राम’ घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंदौली में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार ने 16.81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
अस्पताल स्थापित करने के लिए 215.62 करोड़ रुपये स्वीकृत
वाराणसी में शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय व जिला चिकित्सालय में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने के लिए 215.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार सहित केन्द्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।