नगर निकाय चुनाव में मिली हार के बाद, यूपी में कांग्रेस ने चुनाव को लेकर बनाई बड़ी रणनीति 


congress

congress



By sakshi Dubey Posted on: 29/05/2023

उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों की समाप्ति हुई है, जिसमें भाजपा ने नगर निगम की 17 सीटों पर जीत हासिल की थी, तो वहीं, कांग्रेस और सपा को भाजपा ने चुनावी जंग में पिछे छोड़ दिया था। तो वहीं अब कांग्रेस को चुनाव में मिली हार के बाद अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। यूपी में एक बार फिर संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारियां की जा रही है। 

पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश में अपने नेतृत्व को लेकर जल्द ही बड़े पैमाने पर फेरबदलन करने की तैयारी में जुट चुकी है, निकाय चुनाव के नतीजों से हाईकमान खुश नहीं है, जिसके चलते कई नेताओं को पार्टी से हटाने का काम भी शुरु हो जाएगा। फिलहाल, यूपी विधानसभा चुनाव में महज एक सीट जीतने के बाद अजय सिंह उर्फ लल्लू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद दलित नेता बृज लाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

 कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहीं अहम बातें 

तो वहीं, अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी अपना चेहरा आगे कर चुनाव लड़ रही थी, इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं साथ ही महिला वोटरों को लुभाने की लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन इसका फायदा नगर निकाय चुनाव में तो देखने को नहीं मिला। अब देखना होगा कि इसका असर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ता है। 

लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों की बैठके जारी 

एक साल बाद अब लोकसभा चुनाव होने है, जोकि कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ी मुश्किल बन सकती है। इसमें 80 लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश में है, लेकिन अपने बलबूते कांग्रेस कोई बड़ा प्रभाव छोड़ती नजर नहीं आ रही है. तो वहीं, सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की बात को पूरी तरह से इनकार कर दिया है। वो रालोद और छोटे दलों के साथ ही आगे बढ़ती दिख रही है. सभी राजनीतिक दलों में सियासत गरमाई हुई है, बसपा और कांग्रेस के बीच भी तल्खी दूर नहीं हुई है।

सभी राजनीतिक दलों में सियासत गरमाई 

सभी राजनीतिक दलों की सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है, चुनावी जंग को जीतने के लिए पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनावी रणनीति को लेकर लगातार बैठके कर रहे है। तो वहीं, विधानपरिषद के चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी की भी बैठक हुई। इस बैठक में नगर निकाय चुनाव के नतीजों की भी समीक्षा की गई,  इसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

यह भी पढ़े: