प्रो.लक्ष्मण यादव के घर जाएंगे अखिलेश यादव, वर-वधु को देंगे आशीर्वाद


akhilesh yadav

akhilesh yadav



By sakshi dubey Posted on: 04/06/2023

समाजवादी पार्टी के मुख्य सचिव और अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी की रविवार को ग्राम बैठौली थाना सिधारी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ जाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में है। इस बार अखिलेश और उनकी पार्टी का पूरा ध्यान आजमगढ़ पर है।

अखिलेश यादव कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने जानकारी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 1 बजे दिन में थाना सिधारी क्षेत्र के ग्राम बैठौली पहुंचेगें। यहां वह प्रोफेसर लक्ष्मण यादव के घर जाएंगे और लछमन यादव विवाह के उपरांत वर-वधु के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होंगे। 

आजमगढ़ से पुराना रिश्ता 

दरअसल, आजमगढ़ से सपा का काफी पुराना रिश्ता रहा है, यहां से मुलायम सिंह यादव व वर्तमान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद रहे है। इसलिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  आजमगढ़ का दौरा करते रहते है, साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का यह दौरा मुख्यतौर पर आगामी चुनाव को लेकर भी हो सकता है। जहां एक ओर भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनाव को जीतने में लगी हुई है। तो वहीं, सपा भी इस दौड़ में खुदको पीछे नहीं छोड़ना चाहती है। 

यह भी पढ़े: