sports news
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों को सभी सुविधा देने के लिए कई योजनाओं को लाया जाता है। ताकि किसी भी खिलाड़ी को प्रदेश के बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। इसी कड़ी में आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का आगाज किया। इस मौके पर भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और डीएम विशाल भारद्वाज ने मशाल प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
खेल महोत्सव का हुआ आयोजन
इस खेल महोत्सव में 500 खिलाड़ियों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाया है। इस प्रतियोगिता में कुल 11 प्रकार के खेलों से संबंधित 20 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते है। यह प्रतियोगित 7 जून तक चलेगी और जिसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कर सकते है। साथ ही सांसद मनोज तिवारी, रविकिशन और खेल राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव भी शामिल होंगे।