Ballia News: बलिया जिलें में बड़ा हादसा गंगा नदी में नाव पलटने से 3 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग लापता


UP News

UP News



By SAKSHI Posted on: 22/05/2023

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गंगा नदी में लोगों से भरी नाव अचानक से पलट गई। जिसमें करीब 40 लोग सवार थे। ऐसा बताया जा रहा है कि  इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। जबकि, 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले को संज्ञाम में लेकर लापता लोगों की छानबीन में जुटी हुई है।  

पूरा मामला 


मिली जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट पर एक परिवार के लोग मुंडल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान परिवार के सदस्य नाव में सवार हुए ही थे कि अचानक नाव पलट गई और लोगों की चीखे सुनकर स्थानीय लोगों ने मदद के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी जल पुलिस को दी गई। अभी तक 20 से 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन्हें जल पुलिस ढूंढ़ने के प्रयास में लगी हुई है। 

यह भी पढ़े: