Budget 2023- मुख्यमंत्री योगी ने बजट 2023 पर दिया बयान, कही ये बातें


मुख्यमंत्री योगी का बजट 2023 पर बयान,

मुख्यमंत्री योगी का बजट 2023 पर बयान



By शुभम पाठक Posted on: 02/02/2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2023 पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कल संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया जिससे उत्तर प्रदेश की जनता लाभान्वित होने जा रही है। अमृतकाल के पहले बजट में पहले वर्ष से आजादी के शताब्दी वर्ष तक कैसा भारत चाहते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया ये बजट  विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला सर्वस्पर्शी समावेशी बजट है। समाज के प्रत्येक तबके को बजट में अवसर देने का काम किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सप्तऋषि के रूप में सात प्राथमिकता तय की गई है। समावेशी विकास, अंत्योदय की परिकल्पना, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट, रेलवे का बजट पहले से काफी अधिक है, वहीं 50 नए एयरपोर्ट भी बनाने जा रहे हैं। इसका सबसे अधिक फायदा उत्तर प्रदेश को ही मिलने वाला है। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश में सीवर सफाई का काम और  पर्यटन विकास का कार्य एक मिशन के तौर पर करेंगे।ODP को प्रोत्साहन का लाभ भी मिलेगा। साथ साथ प्राकृतिक खेती की योजना का लाभ भी उत्तर प्रदेश को मिलेगा।

Budget 2023

उत्तर  प्रदेश में सबसे ज्यादा युवा
अब बात अगर उत्तर प्रदेश के युवाओं की करे तो बजट में पेश युवा शक्ति की  की प्राथमिकता का लाभ भी उत्तर प्रदेश को मिलेगा। इसका साफ साफ कारण ये है कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक युवा हैं। इसी पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करता है। 2047 में हर भारतवासी कह सकेगा कि वह सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति का निवासी है। 25 साल का विजन बजट में छिपा है। आर्थिक विकास दर 7 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य है। भारत की प्रति व्यक्ति आय दोगुना हुई है। अंत्योदय के तहत 15 करोड़ यूपी की जनता मुफ्त अनाज ले रही है। पीएम आवास का लाभ पात्रता सूची के हर व्यक्ति को मिल जाएगा। 

ये भी पढ़े