श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; फ़ोटो - सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; फ़ोटो - सोशल मीडिया



By 0 Posted on: 18/08/2022

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री यहां 3 घंटे 40 मिनट तक रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे। जानकारी के अनुसार पूरे कार्यक्रम में 30 मिनट का कार्यक्रम भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा के लिए तय किया गया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों पूरी कर ली गईं हैं। बता दें पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात टीम ने गुरुवार को अनेकों स्थलों का निरीक्षण किया, मुख्यमंत्री योगी का उड़नखटोला वृन्दावन पवन हंस हेलिपैड पर उतरेगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी के जनपद भ्रमण का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। 

क्या रहेगा मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी दोपहर एक बजे वृंदावन पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जहाँ से दोपहर 01:10 मिनट पर अन्नपूर्णा भवन पहुंचेंगे। दोपहर 2 से 03:30 बजे तक मुख्यमंत्री टीएफसी में श्रीकृष्णोत्सव एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 03:40 मिनट पर पवन हंस हेलीपैड से मथुरा के श्रीराम लीला मैदान स्थित हेलीपैड पर 03:55 मिनट तक पहुंचेंगे। सायं में 4 बजे से 04:30 बजे तक मुख्यमंत्री योगी श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे।

यह भी पढ़ें 

Edited By: Ekagra Gupta