UP POLICE की महिला सिपाही ने कांस्टेबल पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, क्रिकेटर देवर का नाम भी रेप केस दर्ज 


up police

up police



By MADHVI TANWAR Posted on: 03/06/2023

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से खाकी को शर्मसार करता हुआ मामला सामने आया है, जहां शिवकुटी थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने वर्दीधारी पति पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी का आरोपी पति कांस्टेबल इमरान खान पीलीभीत जिले में तैनात है। इस पूरे मामले में क्रिकेटर मोहसीन खान का नाम भी शामिल है। क्योंकि पीड़ित महिला कांस्टेबल उस मोहसीन खान की सगी भाभी है। पीड़िता के मुताबिक मोहसीन ने भी उनके साथ रेप को अंजाम दिया। महिला सिपाही ने की शादी साल 2018 में पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल इमरान खान उर्फ अशोक से बौद्ध धर्म के रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी। इसके बाद पति प्रताड़ित करने लगा। वह उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए भी दबाब बनाते हैं। पीड़ित महिला सिपाही ने आरोपी पति,ससुर और देवर पर दर्ज केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने सीएम योगी से भी न्याय की गुहार लगाई है। 

पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल इमरान खान उर्फ अशोक

आईपीएल क्रिकेटर मोहसीन खान पर उनकी भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मोहसीन खान की भाभी पेशे से यूपी के प्रयागराज जिले के शिवकुटी थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। इतना ही नहीं महिला सिपाही ने शिवकुटी पुलिस पर भी दुष्कर्म, उत्पीड़न के आरोपी देवर व पति को बचाने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने बताया कि साल 2018 में पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल इमरान खान उर्फ अशोक से बौद्ध धर्म के रीति रिवाज के मुताबिक उसकी शादी हुई थी। इसके बाद पति प्रताड़ित करने लगा। जिसकी वजह से वह अपने घर वापस आ गई। लेकिन कुछ समय बाद उसका पति उसे वापस ससुराल ले गया। जहां उसके साथ फिर वही सब किया गया। 1 

महिला सिपाही ने पुलिस विभाग पर भी लगाए गंभीर आरोप

जुलाई 2019 को ससुराल में एक कार्यक्रम था उसके खत्म होने के बाद देवर मोहसिन खान ने उससे दुष्कर्म किया और किसी को भी इसके बारे में न बताने के लिए उसे डरा धमकाकर गालीगलौज और मारपीट भी की। पति ने उस समय अपने भाई का साथ दिया इसकी वजह से उसने सुसरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। अब महिला सिपाही का कहना है कि पुलिस मुकदमे में खेल कर रहे हैं। बहरहाल मामला एक क्रिकेटर के नाम से जुडा है, ऐसे में अब देखना यह है कि क्या पुलिस अपने विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत मशहूर क्रिकेटर पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं। 

तो क्या होगी अब कोई बड़ी कार्रवाई

अब महिला सिपाही का कहना है कि पुलिस मुकदमे में खेल कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि तीन महीने बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और अब मौजूदा विवेचक चंद्रभानु यादव ने मुकदमे से दुष्कर्म की धाराएं ही हटा दी हैं। जबकि उसने कोर्ट के समक्ष भी खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई है। कार्रवाई न होने को लेकर ही शुक्रवार शाम पीड़िता ने शिवकुटी थाने में हंगामा किया। पुलिसवालों पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। उधर, शिवकुटी थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमे की विवेचना अभी चल रही है। महिला सिपाही जो भी आरोप लगा रही है, वह निराधार हैं। बहरहाल मामला एक क्रिकेटर के नाम से जुडा है, ऐसे में अब देखना यह है कि क्या पुलिस अपने विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत मशहूर क्रिकेटर पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं।  

यह भी पढ़ें-