world bicycle day
देश में विश्व साइकल दिवस 3 जून को मनाया जाता है, ऐसा माना जाता है कि अधिकतर लोगों का साइकल से ही सफर करना चाहिए। ताकि हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहे। विश्व साइकल दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सुभाष चौराहे से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नजर आएं। लेकिन खासतौर पर रैली में उपस्थित सभी जन स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक नारे भी लगाए गए है।
बच्चों से लेकर बुजुर्गो में उत्साह
इस अवसर पर सभी बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। तो वहीं कुछ बच्चे रंग बिरंगे कपड़ो में नजर आए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और साइकिल चलाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत करना मुख्यदायित्व है।
रैली आयोजन में कई लोग हुए शामिल
साइकल रैली का आयोजन भव्य तरीके से किया गया है। इस रैली आयोजन में रोटरी क्लब के मुख्य सदस्य शामिल हुए थे। जिसमें मुख्य रुप से डॉक्टर शरद जैन, रितेश सिंह, प्रमोद बंसल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष लालू मित्तल, संगठन मंत्री रमन गुप्ता, अमित सिंह पार्षद सिविल लाइंस,सरदार बेदी सहित व्यापारी , विद्यार्थी आदि नागरिक शामिल हुए।