उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट ने बड़ाई राजनीतिक गलियारे में हलचल


केशव प्रसाद मौर्य - फाइल फोटो

केशव प्रसाद मौर्य - फाइल फोटो



By 0 Posted on: 21/08/2022

भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा, यह अभी तक तय नहीं हो सका है लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आपको बता दें, जानकारी के अनुसार अभी तक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसी बीच रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विट कर लिखा कि, "संगठन सरकार से बड़ा है",मौर्य के इस छोटे से ट्वीट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा करदी है। इस ट्वीट से काफी बड़े सियासी मायने भी निकलने शुरू हो गए हैं, लोगो में चर्चा है कि केशव के ट्विट से उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि अभी भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। अब देखना होगा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का ताज किसके सर सजेगा।

यह भी पढ़ें

Edited By: Ekagra Gupta