डिप्टी CM Brajesh pathak का दो दिवसीय दौरा, BJP कार्यालय में पार्टी के नेताओं के संग होगी बैठक 


बृजेश पाठक

बृजेश पाठक



By sakshi Dubey Posted on: 24/05/2023

उत्तर प्रदेश में अभी हाल ही में नगर निकाय चुनाव की समाप्ति हुई थी, जिसमें भाजपा को नगर निगम की 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, लेकिन अब 2024 में होने वाले नगर निकाय चुनाव की कवायद सभी राजनीतिक पार्टियों में कवायद तेज हो गई है। इसके लिए भाजपा की ओर से प्रदेश में एक महीने तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान की सहायता से भाजपा अपने सभी कार्यो के बारे में जनता को डोर टू डोर जानकारी देगी। इसी कड़ी में यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक    दो दिन के लिए फर्रुखाबाद दौरे पर है। 

बृजेश पाठक का दो दिवसीय दौरा

बृजेश पाठक आज शाम 4 बजे फर्रुखाबाद पहुंचने की उम्मीद है, और शाम 5.30 बजे पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक भाजपा के जिला कार्यालय में की जाएगी, इसके बाद शाम 6 बजकर 25 मिनट पर फतेहगढ़ में बृजेश पाठक कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगे। इन बैठकों में शामिल होने के बाद पीडबल्यूडी हाउस में रात को विश्राम करने के लिए जाएंगे। फिर अगले दिन यानी की गुरुवार को सुबह 8.30 बजे जिलें के विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद डिप्टी सीएम स्थलीय निरीक्षण कर कन्नौज के लिए रवाना हो जाएंगे। 

यह भी पढ़े: