कासगंज- पटियाली कोतवाली में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आज दिउरईया गांव पहुंचेगा। राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों से मुलाकात करेगा। घटना के अनुसार, गांव में हुई चोरी की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की थी।
प्रतिनिधि मंडल में सांसद देवेश शाक्य, विधायक नादिरा सुल्तान, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह और प्रवक्ता अब्दुल हाफिज गांधी भी शामिल रहेंगे।
For more info: https://youtu.be/ntHfLRJLglc?si=9_VzZ3JBalylYCT3

0 - Comments