भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सासंद हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन 


हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन

हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन



By sakshi dubey Posted on: 26/06/2023

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सासंद हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके पुत्र प्रांशु दुबे ने जानकारी दी कि रविवार को उनके पिता पूरी तरह से ठीक थे लेकिन अचानक से उनके सीने में दर्द होने पर उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। 

साल 2020 में राज्यसभा सांसद चुने गए 

दरअसल, साल 2020 में वह राज्यसभा सासंद चुने गए थे.लेकिन इससे पहले वह उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री भी रहे है। हरिद्वार दुबे संघ के पुराने प्रचारक थे बीजेपी की सक्रिय राजनीति में आने से पहले वह सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक भी रह चुके है। 

हरिद्वार दुबे का जन्मस्थन बलिया व आगरा राजनीतिक क्षेत्र 

हरिद्वार दुबे मुखय रुप से यूपी के बलिया जिले के रहने वाले थे परंतु आगरा के राजनीतिक क्षेत्र में वह शुरु से ही सक्रिय रहे थे। साल 1969 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बन आगरा आए थे। तभी से यहां की राजनीति में जम गए। साल 1989 में आगरा छावनी से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 1991 में भी जीते।

सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख 
 

माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

यह भी पढ़े: