5 दिन से अस्पताल के बाहर बैठा मिला बीमार बुजुर्ग, डॉक्टर मिले गायब


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नायक अंदाज में कर रहे ताबड़तोड़ निरिक्षण

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नायक अंदाज में कर रहे ताबड़तोड़ निरिक्षण



By 0 Posted on: 27/06/2022

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थय मंत्री ब्रजेश पाठक नायक के अंदाज में ताबड़तोड़ निरिक्षण कर रहे हैं और साथ ही सख्त कार्यवाही भी कर रहे हैं| अभी हाल ही में मंत्री ब्रजेश पाठक ने बरेली के जिला अस्पताल पहुंचकर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया|  निरिक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना, मंत्री ब्रजेश पाठक को निरीक्षण के दौरान अनेकों खामियां मिली| बात करें बरेली में तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तब यहाँ डॉक्टर्स और स्वास्थय कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है|  निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी और सड़क किनारे लेटे बुजुर्ग मरीज को देखते ही मंत्री जी का पारा हाई हो गया, उन्होंने तुरंत ही बुजुर्ग मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बाद पुलिस लाइन स्थित नगरीय अस्पताल का भी निरीक्षण किया जहां पर उन्हें ताला लटका मिला| एक तरफ योगी सरकार दावा करती है की हमारी सरकार हर गरीब मरीज तक बेहतर इलाज पहुंचा रही है तब कुछ जगहों पर कुछ डॉक्टर्स और स्वास्थय कर्मचारी सरकार के दावे को मिटटी में मिलाने का काम कर रहे हैं|

 

ड्यूटी से नदारद डॉक्टर्स को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

मंत्री ब्रजेश पाठक के निरिक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स और फार्मासिस्ट नदारद मिलें जिसे देख मंत्री का पारा हाई हो गया और उन्होंने फ़ौरन डी जी हेल्थ को फोन कर ड्यूटी से नदारद डॉक्टर्स और फार्मासिस्ट को ससपेंड करने के निर्दश दे दिए| मंत्री ब्रजेश पाठक ने निरिक्षण के दौरान सीएमओ और एडिशनल सीएमओ को भी जमकर फटकार लगाई|  मीडिया से रूबरू होते  हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीजों को भगवान मानकर डॉक्टर उनका इलाज करें, मैंने देखा अभी 1 बुजुर्ग 5 दिन से अस्पताल के बाहर बैठे थे, यहां के डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती नहीं किया था जिन्हें मैंने भर्ती कराया है|

 

अगर लापरवाही की तब की जाएगी कार्यवाही!

निरिक्षण में मिली खामियों से नाराज मंत्री ने सम्बंधित अधिकारीयों को बेहतर इलाज़ देने क निर्देश दिए हैं | उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक न कहा की हमारी सरकार की प्राथमिकता है की हर गरीब मरीज को बेहतर इलाज दिया जाये लेकिन यहाँ हमें लापरवाही देखने को मिली है जिस पर कार्यवाही की जा रही है | ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया की किसी भी मरीज को बेहतर इलाज नहीं दिया गया तब उससे सम्बंधित डॉक्टर्स और स्वास्थय कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी |

 

Edited By: Ekagra Gupta