akilesh yadav
उत्तर प्रदेश में जहां निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीति पार्टियां अपनी कमर कस चुकी है। तो वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ी सरकार को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार बयानबाजी करते हुए घेरने में लगी हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा है कि साल ''2024 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार ने यूपी को हर मामले में पीछे छोड़ दिया है। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों से लगातार झूठ बोल रही है। सरकार रोजगार को लेकर झूठे आंकड़े देती है।
कानून व्यवस्था भी हुई ध्वस्त
साल ''2024 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। देश की दिशा तय होगी। यहां से कई प्रधानमंत्री देश को दिए गए हैं। ऐसे में अखिलेश ने भाजपा का घेराव करते हुए कहा कि सरकार जनता से वादे करके उन्हें पूरा नहीं करती। विकास की बात होती है, लेकिन दिखता नहीं। विकास पर सवाल करने वाले को जेल भेज दिया जाता है। यह कहां का लोकतंत्र है? भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। जो खुद के बारे में सच्चाई को सुनना पसंद नहीं करती है। प्रदेश में अपराधी और माफिया खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था लगातार ध्वस्त हो रही है।
टॉप 100 माफियाओं की लिस्ट जारी नहीं कर रही भाजपा
अखिलेश का कहना है कि हम मांग कर रहे हैं, कि ‘भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप टेन और टॉप 100 माफियाओं की सूची तैयार कर दे। लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। सूची इसलिए भी जारी नहीं कि जा रही है क्योंकि उसमें सबसे ज्यादा संख्या भाजपाई की होगी।
सरकार नहीं रोक पा रही छट्टा जानवरों के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा
अखिलेख ने यह भी कहा कि भाजपा आम लोगों से जुड़े किसी भी सवाल का जबाव देने से बच रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों के साथ भी अन्याय हो रहा है। सड़कों और खेतों में सांड घूम रहे हैं। किसानों और आम लोगों की जान जा रही है। छुट्टा जानवरों के कारण होने वाली मौतों को सरकार नहीं रोक पा रही।
यह भी पढ़ें-
मौसम ने बदले मिज़ाज, किसान हुए परेशान
जेपी नड्डा का बयान- “राहुल गांधी देश विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा, कांग्रेस पार्टी बदले अपना तरीका