अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में चुनावों की समाप्ति के बाद से ही सभी राजनीतिक दलों में सियासत गरमाई हुई है, लेकिन अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। जहां एक ओर भाजपा प्रदेश में एक महीने तक जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसमें पार्टी के दिगग्ज नेता डोर टू डोर जाकर मौदी सरकार के नौ साल के कार्यों के बारे में जनता को बताएंगे। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के लिए लखीमपूरी दौरे पर है।
दो दिवसीय दौरे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
अखिलेश यादव 5 से लेकर 6 जून तक जिले के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचेगे। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्व. कौशल किशोर की मूर्ति का अनावरण करेंगे, साथ ही देवकली के महाविद्यालय में अनावरण करेंगे, धौरहरा में पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी की मूर्ति का अनावरण होगा. पूर्व एमएलसी ग्रीन मोहन सिंह के परिवार से भी मिलने जाएंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई
लोकसभा चुनाव को लेकल उत्तर प्रदेश का राजनीति गरमाई हुई है, साथ ही चुनाव को जीतने के लिए जहां भाजपा जनसंपर्क अभियान का सहारा ले रही है. तो वहीं, सपा अध्यक्ष विभिन्न अध्यक्ष विभिन्न जिलों जाकर लगातार दौरे कर रहे है और पक्ष- विपक्ष में चुनावी जंग शुरु हो चुकी है।
यह भी पढ़े:
- निकाय चुनाव में जीते मेयर, अध्यक्ष व पार्षद 26 व 27 मई को लेगें शपथ, प्रशासन तैयारियों में जुटा
- आज CM YOGI मैनपुरी जाएंगे और जनसंपर्क अभियान का करेंगे शुभारंभ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना